जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 529 अंक की छलांग के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 529 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 17 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 529 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम उम्मीद के अनुरूप रहने के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 529.03 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,589.93 अंक पर बंद हुआ। यह इसका अबतक का सर्वकालिक उच्चस्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 595.31 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 66,656.20 अंक तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 146.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 19,711.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 167.35 अंक उछलकर रिकॉर्ड 19,731.85 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक सर्वाधिक 2.82 प्रतिशत चढ़ गया। इसके अलावा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद उसका शेयर दो प्रतिशत मजबूत हुआ। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 29.13 प्रतिशत बढ़कर 12,370.38 करोड़ रुपये रहा है।

नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाइटन और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘चीन में अनुमान से कम वृद्धि दर के कारण एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बावजूद घरेलू बाजार ने मजबूती दिखायी। इसका कारण कंपनियों के पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है।’’

चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अप्रैल-जून की दूसरी तिमाही में उम्मीद से कम यानी 6.3 प्रतिशत रही। विश्लेषकों का अनुमान था कि पिछले साल की समान अवधि में वृद्धि की सुस्त रफ्तार की वजह से चालू अप्रैल-जून तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से बढ़ेगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आईटी शेयरों में तेजी के बाद बैंक सूचकांक में मजबूती से हमारे रुख की पुष्टि हुई है। हमारी नजर अब निफ्टी के धीरे-धीरे नई ऊंचाई यानी 20,000 अंक के स्तर को छूने पर है।’’

सूचकांकों में बीएसई स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों के शेयरों का सूचकांक) और मिडकैप (मझोली कंपनियों के शेयरों का सूचकांक) क्रमश: 0.85 प्रतिशत और 0.29 प्रतिशत मजबूत हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को 2,636.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत घटकर 78.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\