जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा, निफ्टी का फिर नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 349 अंक चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंक और चुनिंदा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 20 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 349 अंक चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंक और चुनिंदा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरते हुए 349.24 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,057.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 18 शेयर लाभ में जबकि 12 नुकसान में रहे।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 22,196.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 22,215.60 अंक तक गया।

प्रमुख सूचकांक नुकसान में खुले लेकिन निजी बैंकों के शेयरों में लिवाली से बाजार नुकसान से उबरा और लगातार छठे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा। पिछले छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी 580 अंक जबकि सेंसेक्स 1,984 अंक मजबूत हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर है। तेजी का कारण बैंक शेयरों में लिवाली है। निजी क्षेत्रों के बैंकों में हाल की गिरावट के बाद तेजी लौटी है।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत लाभ में रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने पारेषण परियोजनाओं में 656 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। उसके बाद कंपनी का शेयर चढ़ा।

निजी बैंकों में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके अलावा एनटीपीसी, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ आईटी शेयरों में टीसीएस सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत नुकसान में रही। इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस और विप्रो में भी गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 754.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड