जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी नए उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश जारी रहने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 28 नवंबर घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश जारी रहने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 211.16 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 407.76 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,562.75 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक 3.48 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी लि. और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को नुकसान में बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 369.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज