जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 240 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली तेज रहने से सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, पांच जून सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली तेज रहने से सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.36 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 369.09 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 18,593.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 3.81 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एक्सिस बैंक में भी 2.68 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा के शेयर भी चढ़कर बंद हुए।

दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि मई में हल्की गिरावट के बावजूद 61 अंक से ऊपर है। एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि मांग की अनुकूल स्थिति और नए ग्राहकों की मदद से यह हासिल हुई है। अप्रैल के मुकाबले मई में गतिविधियों में गिरावट के बावजूद सेवा उत्पादन में जुलाई, 2010 के बाद से दूसरी सबसे तेज वृद्धि हुई।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 प्रतिशत चढ़कर 77.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों से निकासी की है। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने शुक्रवार को 658.88 करोडड रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\