जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 140 अंक और चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच मुख्य रूप से स्वास्थ्य, वित्तीय और जिंस कंपनियों से जुड़े शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

मुंबई, 22 मार्च स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच मुख्य रूप से स्वास्थ्य, वित्तीय और जिंस कंपनियों से जुड़े शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 344.1 अंक तक उछल गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 1,454.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड