जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी अबतक के उच्च स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 62,293.64 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 25 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 62,293.64 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20.96 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 62,293.64 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 62,447.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर 18,512.75 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे अधिक 1.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विप्रो, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गिरावट में बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुआ।

यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई जबकि अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट अवकाश के कारण बृहस्पतिवार को बंद रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत की बढ़त लेकर 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,231.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त