जरुरी जानकारी | शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 671 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई सेंसेक्स 671 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की बैंक, धातु तथा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा।

मुंबई, आठ जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई सेंसेक्स 671 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की बैंक, धातु तथा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 670.93 अंक यानी 0.93 प्रतिशत का गोता लगाकर 71,355.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 725.11 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197.80 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,513 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, नेस्ले, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और टाइटन शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। जापान का बाजार आज अवकाश के कारण बंद रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई। इसका कारण अमेरिका में नौकरी के बेहतर आंकड़ों से नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद कम हुई है। इसके साथ अमेरिका में 10 साल की अवधि वाले बॉन्ड का प्रतिफल बढ़ा है। निकट भविष्य में निवेशकों का रुख बहुत हद तक कंपनियों के वित्तीय नतीजों पर निर्भर करेगा।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.81 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,696.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 178.58 और एनएसई निफ्टी 52.20 अंक मजबूत हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\