जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 55 अंक और टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई, आठ नवंबर विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 55.47 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,486.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 424.42 अंक फिसलकर 79,117.37 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 51.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 24,148.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,888.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कंपनियों के तिमाही नतीजों से उपजी निराशा और एफआईआई की भारतीय बाजार से निकासी की वजह से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। इससे बाजार में गिरावट का सिलसिला कायम रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए ब्याज दर में कटौती का दौर जारी रखा है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की बढ़त पर रहा।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के अधिकांश बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.28 प्रतिशत गिरकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 836.34 अंक गिरकर 79,541.79 अंक पर और निफ्टी 284.70 अंक फिसलकर 24,199.35 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

यूपी में मिड-डे मील का बुरा हाल: महोबा में बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, बच्चों को परोसा गया 'सफेद पानी' (Watch Viral Video)

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\