जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 636 अंक टूटकर 81,000 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 636 अंक टूट गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, तीन जून स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 636 अंक टूट गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 798.66 अंक तक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स में 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।

केवल महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रही।

अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘विदेशी कोषों की लगातार पूंजी निकासी के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर तनाव और व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता जैसे कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है।’’

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। दक्षिण कोरियाई बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 64.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 77.26 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 34.10 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट