जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 239 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा। आईटीसी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 28 मई स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा। आईटीसी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली आईटीसी में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 307.61 अंक तक नीचे चला गया था।

इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बीएटी पीएलसी ने थोक सौदे के जरिये 12,927 करोड़ रुपये (1.51 अरब डॉलर) में समूह में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा, जबकि जापान का निक्की 225 सूचकांक, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारेबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी रही थी।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में नुकसान में रहे। इसका मुख्य कारण एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिकवाली और शेयरों का मूल्यांकन अधिक होना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी शुल्क को 90 दिन के लिए टाले जाने की समयसीमा करीब आने के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंता बनी हुई है। यह बाह्य जोखिम पैदा करती है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 348.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत चढ़कर 64.57 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 624.82 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 174.95 अंक का नुकसान रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट