जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मानक सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंक और निफ्टी में 42 अंक की सुस्ती रही।

मुंबई, 16 मई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मानक सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंक और निफ्टी में 42 अंक की सुस्ती रही।

विश्लेषकों ने कहा कि पिछले सत्र में बाजार के सात महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 200.15 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 82,330.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 383.79 अंक गिरकर 82,146.95 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 42.30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 25,019.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल के शेयर में 2.81 प्रतिशत की गिरावट आई। सिंगटेल के दूरसंचार कंपनी में अपनी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का लगभग 1.2 प्रतिशत हिस्सा करीब 1.5 अरब डॉलर में बेचने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया।

इसके अलावा एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन भी गिरावट के साथ बंद हुईं।

दूसरी तरफ, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहा।

यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि बाजार पूरे कारोबारी सत्र में नकारात्मक दायरे में रहा और आईटी, बैंक एवं धातु शेयरों में चुनिंदा मुनाफावसूली के कारण कमजोर होकर बंद हुआ।

तापसे ने कहा, "हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों के साथ अधिकांश क्षेत्र-आधारित शेयरों के सकारात्मक दायरे में बंद होने से पता चलता है कि निवेशक वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद इक्विटी पर सतर्क रूप से आशावादी हैं।"

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 64.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,392.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर 82,530.74 अंक और एनएसई निफ्टी 395.20 अंक बढ़कर 25,062.10 अंक पर बंद हुआ था। यह दोनों सूचकांकों का सात महीनों का उच्चतम स्तर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट