जरुरी जानकारी | रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़क गया। आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

मुंबई, 13 मई स्थानीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़क गया। आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,281.68 अंक यानी 1.55 प्रतिशत का गोता लगाते हुए 81,148.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,386.21 अंक तक लुढ़क गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 25 लाभ में जबकि पांच नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,578.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में 3.54 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि मुनाफावसूली चौतरफा रही। आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और वाहन शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। ऐसा लगता है कि व्यापार युद्ध और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी सहित वैश्विक और घरेलू जोखिमों में कमी से जो तेजी आई थी, वह अब थोड़ी थमी है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में ज्यादातर में तेजी का रुख था। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम होने के बाद सोमवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,246.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 2,975.43 अंक उछलकर सात महीने से अधिक के उच्चस्तर 82,429.90 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 916.70 अंक की तेजी के साथ 24,924.70 अंक पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट