जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 668 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 667 अंक से अधिक लुढ़क गया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 29 मई स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 667 अंक से अधिक लुढ़क गया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,000 अंक के नीचे 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 715.9 अंक टूटकर 74,454.55 अंक के निचले स्तर तक आया था।

बीएसई सेंसेक्स 27 मई को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 76,009.68 अंक तक गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी भी 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 23,110.80 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, सन फार्मा, नेस्ले, आईटीसी और भारती एयरटेल लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख को देखते हुए निवेशकों ने मुनाफावसूली की। उन्होंने अमेरिका में कोर पीसीई (व्यक्तिगत उपभोग व्यय) आंकड़े जारी होने से पहले मुनाफावसूली की। यह मुद्रास्फीति के बारे में संकेत देता है। मुद्रास्फीति में वृद्धि की आशंका है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा।

अंतिम चरण का चुनाव एक जून को होगा। आम चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत चढ़कर 84.94 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 65.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 220.05 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 44.30 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड