जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक और टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617 अंक का गोता लगा गया। एनएसई निफ्टी भी 22,500 अंक के नीचे आ गया। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 30 मई स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617 अंक का गोता लगा गया। एनएसई निफ्टी भी 22,500 अंक के नीचे आ गया। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 617.30 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सूचकांक कारोबार के दौरान 73,668.73 अंक के निचले स्तर पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.05 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 22,488.65 अंक पर बंद हुआ।

दोनों मानक सूचकांक 23 मई को अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे। उसके बाद निवेशकों ने चार जून को आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले अनिश्चितता की स्थिति के बीच मुनाफावसूली की। उसके बाद से सेंसेक्स और निफ्टी पिछले पांच कारोबारी सत्रों में करीब दो प्रतिशत नीचे आ चुके हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार को अमेरिकी बाजार से संकेत मिल रहा है क्योंकि मुद्रास्फीति में तेजी से बॉन्ड प्रतिफल लगातार बढ़ रहा है। इससे केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर में कटौती में देरी हो रही है।’’

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,841.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव एक जून को है। नतीजों की घोषणा चार जून को होगी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.19 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सेंसेक्स बुधवार को 667.55 अंक टूटा था, जबकि निफ्टी 183.45 अंक नीचे आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड