जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 102 अंक चढ़ा, निफ्टी भी लाभ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक के लाभ में रहा। घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली के बीच दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और स्वास्थ्य क्षेत्र के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

मुंबई, 21 अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक के लाभ में रहा। घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली के बीच दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और स्वास्थ्य क्षेत्र के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

कारोबारियों के अनुसार, हालांकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले वैश्विक बाजारों में सतर्क रुख के बीच हाल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने घरेलू बाजार में तेजी पर कुछ अंकुश लगाया।

बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और यह 102.44 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,905.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 149.97 अंक तक चढ़ गया था।

एनएसई निफ्टी में पांचवें दिन तेजी रही और यह 71.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,770.20 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार बढ़त के साथ एक सीमित दायरे में रहा। बाजार को घरेलू संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से समर्थन मिला। बाजार में जोखिम से निपटने के लिए रक्षात्मक माने जाने क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसका कारण निवेशकों का रुख दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), जिंस, उपभोक्ता सामान और दवा क्षेत्र की ओर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले वैश्विक बाजारों में कुछ सतर्क रुख देखने को मिला। अमेरिका में महंगाई दर में कमी तथा वृद्धि दर में नरमी के साथ नीतिगत दर में कटौती को लेकर उम्मीद अधिक है।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एशियन पेंट्स, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल लाभ में रहीं।

इसके उलट, नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.87 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक 0.43 प्रतिशत के लाभ में रहा।

स्टॉक्स बॉक्स के अवधुत बागकर (तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक) ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार में मिला-जुला संकेत दिखा। प्रमुख सूचकांक सीमित दायरे में रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीतिगत दर में कटौती को लेकर निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे पर है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के जैक्सन हॉल आर्थिक संगोष्ठी में संबोधन पर भी लोगों की निगाहें होंगी।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 1,457.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,252.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.42 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 378.18 अंक और एनएसई निफ्टी 126.20 अंक चढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज