जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी का फिर नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 372 अंक चढ़कर दूसरे दिन भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 28 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 372 अंक चढ़कर दूसरे दिन भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में गिरावट तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच ऊर्जा, धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में तेज लिवाली से बाजार में तेजी बनी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 72,410.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 445.91 अंक तक उछल गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 123.95 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 21,778.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 146.7 अंक तक चढ़ गया था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘लाल सागर में स्थिति सामान्य होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का पूंजी प्रवाह फिर से जारी होने से दोनों मानक सूचकांकों ने उम्मीदों को बरकरार रखा और नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुए। कच्चे तेल के दाम में नरमी और इसके 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से तेल एवं ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले साल आक्रामक रूप से नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद में एशियाई बाजार में भी तेजी रही।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.07 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 2,926.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स बुधवार को 701.63 और निफ्टी 213.40 अंक मजबूत हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\