जरुरी जानकारी | पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार सतर्क, सेंसेक्स 213 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईरान-इजरायल संघर्ष तेज होने से निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद मंगलवार को मुनाफावसूली होने से स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक और निफ्टी 93 अंक नुकसान में रहा।

मुंबई, 17 जून ईरान-इजरायल संघर्ष तेज होने से निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद मंगलवार को मुनाफावसूली होने से स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक और निफ्टी 93 अंक नुकसान में रहा।

विश्लेशकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर आने वाले फैसले को लेकर भी निवेशकों ने इंतजार की रणनीति अपनानी बेहतर समझी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 81,583.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 369.14 अंक गिरकर 81,427.01 अंक पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 24,853.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व में प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सूचकांक बढ़त पर रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरकर बंद हुए।

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

ईरान-इजराइल संघर्ष तेज होने के बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत बढ़कर 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,539.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,780.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 677.55 अंक उछलकर 81,796.15 और एनएसई निफ्टी 227.90 अंक चढ़कर 24,946.50 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट