जरुरी जानकारी | सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 25 जून ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट टलने की उम्मीद में कच्चे तेल के कीमतों में नरमी देखी गई। इससे निवेशक धारणा को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85 प्रतिशत चढ़कर 82,755.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 760.8 अंक चढ़कर 82,815.91 अंक पर पहुंच गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 200.40 अंक यानी 0.80 प्रतिशत चढ़कर 25,244.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती आई। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार से पूंजी निकासी जारी रखी है लेकिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार की गति को बनाए रखने में मदद मिल रही है।’’

नायर ने कहा कि घरेलू स्तर पर मानसूनी बारिश अनुकूल रहने के पूर्वानुमान और खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी से भी आशावाद को बल मिल रहा है।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत बढ़कर 67.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में खासी तेजी देखी गई थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,266.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,209.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मंगलवार को सेंसेक्स 158.32 अंक चढ़कर 82,055.11 अंक पर और निफ्टी 72.45 अंक बढ़कर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\