जरुरी जानकारी | रेपो दर में कटौती से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 747 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीतिगत ब्याज दर में आधा प्रतिशत की कटौती और बैंकों को कर्ज देने के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजाम करने के रिजर्व बैंक के फैसले से उपजी सकारात्मक धारणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 747 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 25,000 का स्तर पार कर गया।

मुंबई, छह जून नीतिगत ब्याज दर में आधा प्रतिशत की कटौती और बैंकों को कर्ज देने के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजाम करने के रिजर्व बैंक के फैसले से उपजी सकारात्मक धारणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 747 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 25,000 का स्तर पार कर गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो दर 0.50 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में एक प्रतिशत की कटौती करने की भी घोषणा की गई।

विश्लेषकों ने कहा कि आरबीआई के इन कदमों से आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद में शेयर बाजार उछल गए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक 746.95 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछलकर 82,188.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 857.85 अंक बढ़कर 82,299.89 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी एक बार फिर 25,000 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में यह 252.15 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 25,003.05 अंक पर बंद हुआ।

ब्याज दर के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले रियल्टी खंड में 4.74 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई जबकि वाहन खंड में 1.50 प्रतिशत और बैंकिंग खंड में 1.25 प्रतिशत की तेजी आई।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस 4.93 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 3.15 प्रतिशत चढ़ा।

इसके अलावा मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, इटर्न0ल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी बढ़त लेने में सफल रहे।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "शेयर बाजार ने आरबीआई की औचक और आक्रामक वृद्धि प्रोत्साहन नीति पर आशावादी प्रतिक्रिया जताई। ब्याज दर में तगड़ी कटौती और सीआरआर कटौती के जरिये नकदी बढ़ाने की घोषणा से आर्थिक वृद्धि को रफ्तार मिलने, निवेश को बढ़ावा देने और खपत बढ़ाने के लिए आरबीआई की मजबूत प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।"

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट पर रहा।

यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 208.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत गिरकर 65.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 443.79 अंक चढ़कर 81,442.04 अंक और एनएसई निफ्टी 130.70 अंक बढ़कर 24,750.90 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी