देश की खबरें | स्टिमक ने फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर के लिए 28 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगन सहित अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को मुख्य कोच इगोर स्टिमक द्वारा घोषित 28 सदस्यीय संभावित भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगन सहित अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को मुख्य कोच इगोर स्टिमक द्वारा घोषित 28 सदस्यीय संभावित भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया।

खिलाड़ियों की यह सूची फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे चरण और एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 प्रारंभिक चरण के संयुक्त क्वालिफिकेशन के शुरुआती दो मैचों के लिए है।

ब्लू टाइगर्स (भारतीय टीम) 16 नवंबर को कुवैत सिटी के जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ग्रुप ए के अपने शुरुआती मैच में कुवैत का सामना करने के लिए तैयार हैं। टीम इसके बाद 21 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में कतर से भिड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगी।

क्वालीफायर से पहले तैयारी शिविर के लिए भारतीय टीम आठ नवंबर को दुबई रवाना होगी।

कुवैत और कतर के खिलाफ मैचों के लिए 28 संभावित खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, निखिल पुजारी, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम, संदेश झिंगन, सुभाशीष बोस।

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडीस, ग्लेन पीटर मार्टिंस, लालेंगमाविया, लिस्टन कोलासो, महेश सिंह नोरेम, नंदकुमार सेकर, रोहित कुमार, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजाम, उदांता सिंह कुमाम।

फॉरवर्ड: ईशान पंडिता, लालियानजुआला छांगते, मनवीर सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड