जरुरी जानकारी | भारत में इस्पात उत्पादन 2030 तक 30 करोड़ टन से अधिक हो जाएगा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में 2030 तक घरेलू इस्पात उत्पादन 30 करोड़ टन को पार कर जाएगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच इस्पात की मांग बेहतर बनी हुई है।

कोलकाता, 27 जुलाई भारत में 2030 तक घरेलू इस्पात उत्पादन 30 करोड़ टन को पार कर जाएगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच इस्पात की मांग बेहतर बनी हुई है।

इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय को इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के चलते क्षमता वृद्धि में किसी भी बाधा की आशंका नहीं है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस्पात क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर जनता की राय लेने के लिए एक मसौदा जारी किया जाएगा। कुल कार्बन उत्सर्जन में इस्पात क्षेत्र की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है।

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरकार के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिए जाने और लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद के साथ मौजूदा इस्पात की मांग मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि जीडीपी भी मजबूती से बढ़ रही है, और सरकारी तथा निजी, दोनों क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे पर लगातार जोर देने से इस्पात की मांग मजबूत बनी रहेगी।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान तैयार इस्पात का उत्पादन 13.85 करोड़ टन था, जो इससे पिछले साल की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में 30 करोड़ टन स्थापित क्षमता हासिल करने के लिए 12 प्रतिशत की दर से वृद्धि हासिल करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट