जरुरी जानकारी | इस्पात मंत्रालय ने चीन, वियतनाम से बढ़ते इस्पात आयात पर समीक्षा बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने इस्पात आयात की स्थिति की समीक्षा की है। उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू इस्पात कंपनियों के बढ़े हुए आयात पर चिंता जताने के बाद यह कदम उठाया गया।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सरकार ने इस्पात आयात की स्थिति की समीक्षा की है। उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू इस्पात कंपनियों के बढ़े हुए आयात पर चिंता जताने के बाद यह कदम उठाया गया।

इस्पात कंपनियां चीन और वियतनाम जैसे चुनिंदा देशों से इस्पात आयात में बढ़ोतरी को लेकर इस्पात और वाणिज्य सहित विभिन्न मंत्रालयों के समक्ष चिंता जता रही हैं।

उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को देश में आयात स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने की और इसमें विभिन्न इस्पात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक चली बैठक में मंत्रालय के कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

इस्पात मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ''इस्पात विनिर्माताओं ने मंत्रालय को बताया कि भारत में समान प्रकार का इस्पात उपलब्ध होने के बावजूद चीन और वियतनाम जैसे देशों से आयात में लगातार वृद्धि हुई है।''

इस संबंध में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा कि इस्पात उद्योग ने मंत्रालय को जो विवरण सौंपा है, उसके अध्ययन के बाद ही कोई कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

इस संबंध में कुछ शुल्क कटौती और शुल्क दर कोटा को समाप्त करने जैसे उपाय सुझाए हैं। इस्पात मंत्रालय इस मामले पर वाणिज्य और वित्त मंत्रालयों के साथ भी चर्चा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\