देश की खबरें | स्टील्थ जंगी जहाज महेंद्रगिरि को फरवरी में नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अत्याधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक संवेदी उपकरणों एवं ‘प्लेटफॉर्म’ प्रबंधन प्रणालियों से लैस ‘प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि’ का अंतिम जहाज फरवरी 2026 तक भारतीय नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई अत्याधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक संवेदी उपकरणों एवं ‘प्लेटफॉर्म’ प्रबंधन प्रणालियों से लैस ‘प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि’ का अंतिम जहाज फरवरी 2026 तक भारतीय नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परियोजना पी17ए (नीलगिरि श्रेणी) के प्रथम स्टील्थ जंगी जहाज - नीलगिरि - का जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुम्बई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में जलावतरण किया गया था।

दूसरा युद्धपोत उदयगिरि एक जुलाई को नौसेना को सौंपा गया। इसका निर्माण ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल)’ में किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये बहु-मिशन फ्रिगेट जहाज भारत के समुद्री हितों के क्षेत्र में ‘पारंपरिक और गैर-पारंपरिक, दोनों तरह के खतरों से निपटने में सक्षम हैं तथा 'ब्लू वाटर' वातावरण संचालन के लायक हैं।

मंत्रालय ने सोमवार को मुंबई स्थित एमडीएल में बन रहे महेंद्रगिरि का एक वीडियो साझा किया।

उसने ‘एक्स’ पर एक वीडियो डालते हुए लिखा, ‘‘महेंद्रगिरि, प्रोजेक्ट 17A का सातवां और सबसे उन्नत जंगी जहाज (नीलगिरि श्रेणी) है, जो फरवरी 2026 में सौंपा जाएगा। यह भारत की नौसैनिक विरासत और भविष्य को प्रदर्शित करता है। शिवालिक श्रेणी का अनुवर्ती, इसमें बेहतर स्टील्थ, अत्याधुनिक हथियार, सेंसर और प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणालियां हैं - जो आत्मनिर्भर भारत का एक सच्चा प्रतीक है।’’

रिकॉर्ड किए गए वीडियो में, ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स’ के अतिरिक्त महाप्रबंधक, जय वर्गीस ने कहा कि यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की शक्ति को ‘कई गुणा’ बढ़ा देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू