देश की खबरें | पलानीस्वामी के खिलाफ मानहानि की शिकायत बहाल करने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद के. सी. पलानीसामी की आपराधिक मानहानि की शिकायत खारिज करने वाले निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया था।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद के. सी. पलानीसामी की आपराधिक मानहानि की शिकायत खारिज करने वाले निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली पलानीसामी की याचिका पर पिछले साल 28 नवंबर को आदेश पारित किया था।

इसने आपराधिक मानहानि की शिकायत बहाल कर दी थी और कहा था कि निचली अदालत कानून के अनुसार इस पर आगे बढ़ेगी।

उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अन्नाद्रमुक महासचिव की ओर से दायर याचिका न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की शीर्ष अदालत की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, जिसने आदेश पर रोक लगा दी।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि शिकायत में, पूर्व सांसद पलानीसामी ने आरोप लगाया था कि पार्टी महासचिव पलानीस्वामी ने उनके खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे जो मानहानि वाले थे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि ये लांछन उनकी प्रतिष्ठा और छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\