देश की खबरें | राज्य, केंद्रशासित प्रदेश बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करें:केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए समीक्षा की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो।

नयी दिल्ली, एक मई देशभर में तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए समीक्षा की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को शनिवार को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि सभी जिलों को ‘गर्मी संबंधी बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना’ संबंधी दिशानिर्देश दस्तावेज भेजा जाए ताकि लू लगने के मामलों का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके।

पत्र में उल्लेख है कि एक मार्च से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत गर्मी से संबंधित बीमारियों पर दैनिक निगरानी रखी जा रही है।

इसमें कहा गया, ‘‘कृपया सुनिश्चित कीजिए कि इन दैनिक निगरानी रिपोर्ट को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के साथ साझा किया जाए।’’

भूषण ने पत्र में लिखा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनसीडीसी द्वारा राज्यों के साथ साझा दैनिक गर्मी संबंधी चेतावनियां अगले तीन से चार दिन तक लू चलने के पूर्वानुमान को व्यक्त करती है। और इन्हें जिला तथा स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर तेजी से भेजा जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के प्रयास जारी रखने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू