देश की खबरें | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47,43,580 से अधिक अन्य खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी।

नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47,43,580 से अधिक अन्य खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क एवं प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से अब तक 26,69,14,930 टीका खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 25,67,21,069 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं जिनमें व्यर्थ हुईं खुराक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल 1,05,61,861 खुराक मौजूद हैं।

इसने कहा, ‘‘इसके अलावा, 47,43,580 से अधिक अन्य टीका खुराक भेजी जा रही हैं जो उन्हें अगले तीन दिन के भीतर मिल जाएंगी।’’

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सरकार राज्यों और केंद्रशसित प्रदेशों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद किए जाने में भी मदद कर रही है।

इसने कहा कि महामारी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए टीकाकरण सरकार की समग्र रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी