जरुरी जानकारी | खनन नियमों को सशक्त करने में राज्यों की अहम भूमिकाः सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खान सचिव वी एल कांता राव ने बुधवार को कहा कि राज्य खनन क्षेत्र की टिकाऊ प्रगति को बढ़ावा देने वाली नीतियों और प्रशासनिक उपायों को लाकर एक मजबूत नियामकीय परिवेश तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर केंद्रीय खान सचिव वी एल कांता राव ने बुधवार को कहा कि राज्य खनन क्षेत्र की टिकाऊ प्रगति को बढ़ावा देने वाली नीतियों और प्रशासनिक उपायों को लाकर एक मजबूत नियामकीय परिवेश तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राव ने यहां ‘खनन में राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं पर अध्ययन’ विषय पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

उन्होंने इस अध्ययन के सफल समापन के लिए राज्यों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आगे आएं।

खान मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘इस अध्ययन का उद्देश्य विभिन्न सर्वोत्तम प्रथाओं का आकलन और पहचान करना है जिन्हें राज्य सरकारों ने अपने अधिकार क्षेत्र में लागू किया है या अपनाया है।’’

इस कार्यशाला में 20 राज्यों और खनन उद्योग के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट