देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थापित किया जाएगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, तीन जुलाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है तथा भारत सरकार और राज्य शासन के सहयोग से रायपुर में जैव प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना की स्थापना की जा रही है।

उनके मुताबिक, इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार, राज्य शासन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन सोसायटी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर का मुख्य उद्देश्य राज्य में जैव संसाधनों के दोहन के साथ-साथ नवाचार और स्टार्टअप की स्थापना को बढ़ावा देना है। यहां युवाओं को जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस इंक्युबेशन सेंटर में कुल 23 आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंक्यूबेशन सेंटर में 17 सूक्ष्म और लघु तथा छह वृहद उद्योगों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बायोटेक इंक्यूबेशन सेंटर के निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 55 लाख रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय की इस पहल से छत्तीसगढ़ जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य को भी नई दिशा देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान