देश की खबरें | गरीब, किसान, युवा व महिला के उत्थान के लिए समर्पित है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है।

जयपुर, 15 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प ‘‘गरीबी मुक्त राजस्थान’’ बनाना है।

शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा (24 जून से नौ जुलाई) की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार चार जातियों -युवा, महिला, किसान और गरीब के उत्थान के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए राज्य सरकार 24 जून से नौ जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा संचालित करने जा रही है और इसके माध्यम से व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प ‘‘गरीबी मुक्त राजस्थान’’ बनाना है। इसी दिशा में हमारी सरकार ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना’ शुरू की है, जिसके माध्यम से हम पहले चरण में पांच हजार गांवों में सभी 'बीपीएल' परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाएंगे।”

उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान जिला कलक्टर इन पांच हजार गांवों के अलावा अन्य गांवों में भी सर्वे का काम शुरू करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को भी इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा सके।

शर्मा ने कहा कि पखवाड़े के अन्तर्गत प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा और जिला कलक्टर इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें।

मुख्यमंत्री ने पखवाड़े के संबंध में 20 जून को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\