जरुरी जानकारी | भारतीय स्टेट बैंक ने आधार दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मानक उधारी दर या आधार दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मानक उधारी दर या आधार दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है।

एसबीआई की वेबसाइट पर डाली गयी जानकारी के अनुसार, वृद्धि के साथ संशोधित आधार दर 7.55 प्रतिशत है।

नयी दर 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है।

इस फैसले से जनवरी 2019 के बाद से ऋण लेने वालों पर असर नहीं पडे़गा लेकिन उससे पहले ऋण लेने वाले लोग प्रभावित होंगे।

एसबीआई ने जनवरी 2019 से रेपो दर से जुड़ी बाहरी मानक उधार दर (ईबीएलआर) को अपनाया है। ईबीएलआर दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह दर भारतीय रिजर्व बैंक की मानक ब्याज दर में बदलाव के साथ बदल जाती है।

रिजर्व बैंक ने अपनी दिसंबर की मौद्रिक नीति में रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया। केंद्रीय बैंक ने लगातार नौवीं बार यह स्थिति बनाए रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी