खेल की खबरें | स्टार्क को पांच विकेट, सनराइजर्स 163 रन पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 163 रन पर समेट दिया।

विशाखापत्तनम, 30 मार्च मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 163 रन पर समेट दिया।

स्टार्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 35 रन पर पांच जबकि कुलदीप ने 22 रन पर तीन विकेट चटकाए जिससे सनराइजर्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में पवेलियन लौट गई।

सनराइजर्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और सिर्फ अनिकेत वर्मा (74 रन, 41 गेंद, छह छक्के, पांच चौके) और हेनरिक क्लासेन (32) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी भी की। इन दोनों के अलावा ट्रेविस हेड (22) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन सनराइजर्स ने पांचवें ओवर में 37 रन तक ही सलामी बल्लेबाजों हेड और अभिषेक शर्मा (01) तथा इशान किशन (02) और नितीश कुमार रेड्डी (00) के विकेट गंवा दिए।

हेड ने स्टार्क के पहले ओवर में लगातार दो चौकों से शुरुआत की लेकिन इसी ओवर में अभिषेक रन आउट हो गए।

स्टार्क के अगले ओवर में इशान ने बाउंड्री पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमाया जबकि एक गेंद बाद नितीश भी दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को कैच दे बैठे।

स्टार्क ने हेड को विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराके सनराइजर्स को चौथा झटका दिया।

हेनरिक क्लासेन ने आते ही स्टार्क की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ तेवर दिखाए।

सनराइजर्स ने पावर प्ले में चार विकेट पर 58 रन बनाए।

अनिकेत ने भी विपराज निगम की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा और फिर अक्षर पर लगातार दो छक्के जड़े।

क्लासेन ने 10वें ओवर में कुलदीप यादव पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

क्लासेन हालांकि अगले ओवर में पवेलियन लौट गए जब मोहित शर्मा की गेंद पर विपराज ने उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने 19 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और दो चौके मारे।

अभिनव मनोहर भी चार रन बनाने के बाद कुलदीप का शिकार बने जिससे सनराइजर्स का स्कोर छह विकेट पर 119 रन हो गया।

अनिकेत ने कुलदीप की गेंद पर एक रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर कमिंस (02) जैक फ्रेजर मैकगर्क को कैच थमा दिया।

अनिकेत ने अक्षर के अगले ओवर में लगातार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के मारे लेकिन कुलदीप की गेंद पर मैकगर्क को कैच दे बैठे।

स्टार्क ने 19वें ओवर में हर्षल पटेल (05) और वियान मुल्डर (09) को पवेलियन भेजकर सनराइजर्स की पारी का अंत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें