देश की खबरें | स्टालिन ने लोगों से ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिये सहयोग करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को लोगों से कोरोना वायरस महामारी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया और साथ ही बताया कि उनकी सरकार जल्द ही 15 -18 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत करेगी।

चेन्नई, एक जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को लोगों से कोरोना वायरस महामारी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया और साथ ही बताया कि उनकी सरकार जल्द ही 15 -18 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत करेगी।

नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार के अनुपालन के साथ कोविड को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया व सरकारी निर्देशों पर कड़ाई से अमल का आग्रह किया ताकि वायरस व इसके स्वरूपों का प्रसार नियंत्रित किया जा सके।

स्टालिन ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यह हम सभी की अपेक्षा है कि वर्ष 2022 बहुत अच्छा हो और यह अच्छा रहे इसलिए हमें पिछले सबक नहीं भूलने चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस संक्रमण की पहली और दूसरी लहर से उबर चुके हैं और जब दूसरी लहर के दौरान महामारी अपने चरम पर थी तब मैंने मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभाली और आपकी सेहत की भी जिम्मेदारी ली ।’’

स्टालिन ने संदेश में कहा कि उनकी सरकार कम समय में महामारी को नियंत्रित करने में सक्षम है हालांकि, इसके लिये जनता का सहयोग एक प्रमुख कारक है ।’’

उन्होंने कहा कि विज्ञान में भरोसा और कोविड निरोधक टीकाकरण के प्रति उत्साह ने जागरूकता पैदा करने का काम किया है और इसकी वजह से टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इससे कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों को काफी हद तक रोकने में मदद मिली। मैं इस नए साल में तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन सहित कोरोना वायरस और इसके अन्य स्वरूपों का मुकाबला करने में आपसे उसी सहयोग की आशा करता हूं ।’’

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। भीड़ से बचें, मास्क पहनें, अपने हाथों को बार-बार साफ करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और कोविड​​​​-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट