देश की खबरें | स्टालिन को चक्कर आया; अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सोमवार सुबह सैर के दौरान ‘हल्का चक्कर’ आ गया जिसके बाद उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 21 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सोमवार सुबह सैर के दौरान ‘हल्का चक्कर’ आ गया जिसके बाद उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से अस्पताल में मिलने गए राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

दुरईमुरुगन ने बाद में पत्रकारों को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री अब ठीक हैं और वह जल्द ही घर लौट आएंगे।’’

इस बीच, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी अपने पिता मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलने अस्पताल पहुंचे।

सुबह की नियमित सैर के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन को हल्का चक्कर आ गया और लक्षणों की जांच के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. अनिल बी. जी. ने यहां एक बयान में कहा कि आवश्यक जांच की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\