देश की खबरें | स्टालिन ने अपने बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को ‘अफवाह’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने खुद को स्वस्थ बताते हुए शनिवार को उन अटकलों को ‘अफवाह’ करार दिया कि उनके बेटे उदयनिधि को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

चेन्नई, 13 जनवरी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने खुद को स्वस्थ बताते हुए शनिवार को उन अटकलों को ‘अफवाह’ करार दिया कि उनके बेटे उदयनिधि को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

स्टालिन ने कहा कि इस तरह की अफवाहें 21 जनवरी को सेलम में द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन का विरोध करने वालों द्वारा फैलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने पोंगल पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ऐसे समय में जब राज्य भर के युवा सेलम के सम्मेलन के लिए तैयारी कर रहे हैं, अफवाह फैलाने वालों ने ‘‘मेरे स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी फैलाई।’’

स्टालिन ने कहा कि वह शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कहा था कि जब राज्य के लोग खुश होंगे तो उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। स्टालिन (70) ने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ और प्रसन्न हूं। मैं काम कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस झूठ के गलत साबित होने के बाद, सनसनी फैलाने के इरादे से अफवाह फैलाई जा रही थी कि उपमुख्यमंत्री पद (उदयनिधि के लिए) दिया जा रहा है।’’

स्टालिन ने कहा कि उदयनिधि ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सभी मंत्री मुख्यमंत्री का समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं का युवा इकाई के सम्मेलन से ध्यान नहीं भटकना चाहिए। सम्मेलन का उद्देश्य राज्य के अधिकारों और संघवाद की रक्षा करना है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे अफवाहें फैला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख का पद कार्यकर्ताओं और द्रमुक की आम परिषद की मंजूरी से मिला, वहीं मुख्यमंत्री का पद पार्टी समर्थकों के अथक प्रयासों और राज्य के लोगों के व्यापक समर्थन के कारण मिला। स्टालिन ने कहा कि वह लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड