देश की खबरें | एसएससी कांस्टेबल भर्ती के लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन की भर्ती के लिए 16,185 अभ्यर्थियों के वास्ते 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन की भर्ती के लिए 16,185 अभ्यर्थियों के वास्ते 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

आयोग द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (सामान्य ड्यूटी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।

एसएससी ने एक नोटिस में कहा, ‘‘ हालांकि, उपरोक्त परीक्षा की समीक्षा में कई स्थानों पर तकनीकी समस्याएं देखी गईं, जिसके कारण कुछ चुनिंदा स्थानों/तिथियों/पालियों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित करने की जरूरत महसूस की गई है।’’

इसमें उन स्थानों और उम्मीदवारों का विवरण भी साझा किया गया जो पुन:परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

नोटिस के अनुसार पटना, गया, लखनऊ, नयी दिल्ली, गाजियाबाद, अहमदाबाद, कानपुर, मेरठ और वाराणसी से 16,185 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग ने इन अभ्यर्थियों के लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

एसएससी ने 20 मार्च के नोटिस में कहा है कि अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे आगे की ताजा जानकारी हासिल करने के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट