देश की खबरें | एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दुर्ग, 28 अगस्त छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर के नेवई क्षेत्र में स्थित एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय में मंगलवार रात आरक्षक जवान मनोज कुमार (32) ने खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि मनोज कुमार मंगलवार रात नौ बजे ड्यूटी पर था तथा अचानक उसने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि वहां मौजूद अन्य जवान मनोज को स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मनोज की तैनाती अंतगढ़ में थी तथा वह जनरल ड्यूटी के लिए एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मनोज के पास से कोई पत्र बरामद नहीं किया है।

उनके मुताबिक, उसने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में अधिक जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि आरक्षक मनोज महेंद्रगढ़ हरियाणा का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\