खेल की खबरें | श्रीवल्ली मुंबई ओपन के दूसरे दौर में कोर्नीवा से हारीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भादिमिपति यहां एलएंडटी मुंबई ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की 16 वर्षीय अलीना कोर्नीवा से हार गईं।

मुंबई, आठ फरवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भादिमिपति यहां एलएंडटी मुंबई ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में रूस की 16 वर्षीय अलीना कोर्नीवा से हार गईं।

  भारतीय खिलाड़ी से 380 पायदान ऊपर रैंकिंग वाली कोर्नीवा ने बुधवार को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) परिसर में श्रीवल्ली को दो घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मुंबई ओपन की शीर्ष पांच वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं, जिससे छठी वरीयता प्राप्त दारजा सेमेनिस्टाजा टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

लातविया की दारजा ने फ्रांस की अमांडाइन हेसे को 2-6, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

चौथी वरीयता प्राप्त अरीना रोडियोनोवा और पांचवीं वरीयता प्राप्त लौरा पिगोसी बुधवार को एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं।

युगल मुकाबलों में सहजा यमलापल्ली और वैष्णवी अदकर की भारतीय जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त सबरीना सांतामारिया और डेलिला जाकुपोविच से 3-6, 6-7 से हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट