खेल की खबरें | शंघाई/सुझोऊ में सत्र की शुरुआत करेंगे श्रीशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबी कूद के शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ओलंपिक वर्ष में सत्र की शुरुआत शंघाई/सुझोऊ और दोहा में क्रमश: 27 अप्रैल और 10 मई को लगातार दो डाइमंड लीग मीट में हिस्सा लेकर करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल लंबी कूद के शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ओलंपिक वर्ष में सत्र की शुरुआत शंघाई/सुझोऊ और दोहा में क्रमश: 27 अप्रैल और 10 मई को लगातार दो डाइमंड लीग मीट में हिस्सा लेकर करेंगे।

पच्चीस वर्षीय श्रीशंकर पिछले साल नौ जून को पेरिस चरण में तीसरे स्थान के साथ डाइमंड लीग में शीर्ष तीन में रहने वाले तीसरे भारतीय बने थे। उनसे पहले ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पूर्व चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

श्रीशंकर ने पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था लेकिन 2023 बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाइंग दौर से बाहर हो गए थे।

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) ने ‘एक्स’ पर बताया कि श्रीशंकर 2024 सत्र की शुरूआत शंघाई डाइमंड लीग से करेंगे और फिर कतर में दोहा डाइमंड लीग में हिस्सा लेंगे।

दोहा में श्रीशंकर के साथ चोपड़ा तथा एक अन्य भारतीय भाला फेक खिलाड़ी किशोर जेना भी चुनौती पेश करेंगे। चोपड़ा और जेना दोनों दोहा में अपने सत्र की शुरुआत करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के रजत पदक विजेता त्रिकूद खिलाड़ी अब्दुल्ला अबुबाकर चीन के शियामेन में 20 अप्रैल को सत्र की पहली डाइमंड लीग में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट