खेल की खबरें | श्रीशंकर ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने रविवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफाइग दौर में अपने पहले ही प्रयास में 8.41 मीटर के प्रयास के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

भुवनेश्वर, 18 जून लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने रविवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफाइग दौर में अपने पहले ही प्रयास में 8.41 मीटर के प्रयास के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

चौबीस साल के श्रीशंकर हालांकि जेस्विन एल्ड्रिन के 8.42 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक सेंटीमीटर से चूक गए। एल्ड्रिन ने इसी साल राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

श्रीशंकर का यह प्रयास उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीशंकर ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘हवा मापदंड के अनुसार थी, यह 1.5 मीटर प्रति सेकेंड थी। मामूली अंतर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चूक गया लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह दूरी हासिल की।’’

एल्ड्रिन ने 7.83 मीटर के प्रयास के साथ दूसरा जबकि मोहम्मद अनीस याहिया ने 7.71 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12 खिलाड़ियों ने सोमवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष लंबी कूद में एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर 7.95 मीटर है।

हंगरी के बुडापेस्ट में अगस्त में हेने वाली विश्व चैंपियनशिप की पुरुष लंबी कूद स्पर्धा का क्वालीफाइंग स्तर 8.25 मीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स