देश की खबरें | श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और श्रीनगर स्थित घाटी के विभिन्न केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक दिसंबर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और श्रीनगर स्थित घाटी के विभिन्न केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार की रात पारा शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया जबकि सोमवार की रात यहां तापमान शून्य से डेढ़ डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि यह, जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी में इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में सबसे कम तापमान, शून्य से 5.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीन दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन ठंड का दौर जारी रहेगा।

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। घाटी में यह प्रसिद्ध रिजॉर्ट कल रात सबसे गर्म रहा।

उत्तर कश्मीर के ही कुपवाड़ा जिले में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंद में यह शन्य से 3.3 डिग्री नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम तीन दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सप्ताहांत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का अनुमान है। बूंदाबांदी से घाटी में शुष्क मौसम खत्म होगा। घाटी में सर्दियां, भीषण ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होता है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड