देश की खबरें | श्रीनगर में पिछले आठ साल में सबसे कम तापमान दर्ज, शून्य से 7.8 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 13 जनवरी कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

शेष घाटी में भी भीषण ठंड है।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के तौर पर काम करने वाले पहलगाम पर्यटन स्थल में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

गुलमर्ग पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे एक रात पहले यह शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जम गया है। डल झील समेत कई अन्य स्थिर जलाशयों पर बर्फ की घनी चादर जम गई है।

कश्मीर में इस समय ‘चिल्लई कलां’ का दौर जारी है। कुल 40 दिन की इस अवधि में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड रहती है। 'चिल्लई-कलां' का दौर 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन तक 'चिल्लई खुर्द' और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा' का दौर चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड