श्रीनगर प्रशासन ने 6,330 गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता पैकेज शुरु किया

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक टीम ने श्रीनगर शहर और बाहरी इलाकों में घर-घर जाकर उन महिलाओं की पहचान की जिन्हें इन मुश्किल दिनों में सहायता की आवश्यकता थी उसके बाद यह योजना बनाई गई।

जमात

श्रीनगर, 23 अप्रैल इस कोरोना वायरस महामारी के दौरान श्रीनगर प्रशासन ने अगले चार महीने में बच्चे को जन्म देने वाली 6,300 से अधिक गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें सहायता पैकेज देने की पेशकश की है। इस सहायता पैकेज में नियमित जांच और एंबुलेंस की सुविधा शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक टीम ने श्रीनगर शहर और बाहरी इलाकों में घर-घर जाकर उन महिलाओं की पहचान की जिन्हें इन मुश्किल दिनों में सहायता की आवश्यकता थी उसके बाद यह योजना बनाई गई।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। महामारी बढ़ने के भय से कश्मीर घाटी में अधिकांश लोग पृथकवास में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस मुश्किल समय में गर्भवती महिलाओं को मदद और आश्वासन दोनों की आवश्यकता होती है।इसलिए श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल की योजना तैयार की।

इसमें शुरु से अंत तक सहायता, नियमित चिकित्सा जांच, एम्बुलेंस सेवाएं, अस्पतालों की सूची बनाने के साथ-साथ परामर्श और टीकाकरण की सुविधा के लिए एक समर्पित 24x7 हेल्पलाइन शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि महिला की प्रसव से पहले और प्रसव के बाद की स्थिति पर इंटरनेट आधारित एप से नजर रखी जाएगी, जिसमें डिलीवरी की अपेक्षित तारीख, प्रशासनिक सहायता, अस्पताल से मिली सहायता और टीकाकरण कार्यक्रम जैसे विवरण भी होंगे।

बच्चे के जन्म के बाद प्रशासन मां को एक 'बेबी किट' देगा जिसमें पोषण पूरक, लोशन, साबुन और सैनिटाइज़र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह किट मां और बच्चे के तीन महीने तक प्रयोग के लिए पर्याप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट