खेल की खबरें | श्रीकांत और सात्विक-अश्विनी की जोड़ी स्विस ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां हमवतन समीर वर्मा की चुनौती समाप्त करते हुए स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

बासेल, तीन मार्च शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां हमवतन समीर वर्मा की चुनौती समाप्त करते हुए स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

चौथे वरीय श्रीकांत ने 2015 में यह खिताब जीता था, उन्होंने पुरूष एकल के शुरूआती दौर के मैच में एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय तक चले कड़े मुकाबले में 2018 के विजेता समीर को 18-21 21-18 21-11 से शिकस्त दी।

अब दुनिया के 13वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का सामना राउंड 16 में फ्रांस के थॉमस रूक्सेल से होगा जिन्होंने कनाडा के जियाडोंग शेंग को पहले दौर में 21-18 21-14 से हराया।

सौरभ वर्मा ने भी पहले दौर में जीत हासिल की, उन्होंने स्विट्जरलैंड के क्रिस्टियन किर्चमायर को 21-19 21-18 से शिकस्त दी और अब वह थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण के भिड़ेंगे।

पुरूष एकल के पहले दौर में हालांकि एच एस प्रणय को फ्रांस के मार्क कालीजोऊ से 19-21 21-9 17-21 से हार मिली।

बीती रात सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने शुरूआती दौर में इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमैनुअल विदजाजा की दूसरी वरीय और विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की जोड़ी को 21-18 21-10 से हराकर उलटफेर किया।

पिछले एक महीने से नये विदेशी कोच माथियास बो के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही सात्विक और अश्विनी की जोड़ी की भिड़ंत अब एक अन्य इंडोनेशियाई जोड़ी - रिनोव रिवाल्डी और पिठा हैनिंगटायस मेंटारी - से होगी।

सात्विक और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने पुरूष युगल में पहले दौर का मुकाबला जीत लिया। उन्होंने स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमले और मैथ्यू ग्रिमले को 21-18 19-21 21-16 से मात दी।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि इंग्लैंड के मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 39 मिनट में 18-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

स्विस ओपन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये बढ़ाये गये समय का पहला टूर्नामेंट है जिसे 15 जून तक बढ़ाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू