खेल की खबरें | श्रीकांत और कश्यप क्वार्टरफाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने गुरूवार को यहां स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव की चुनौती से पार पाते हुए पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

बासेल, 24 मार्च विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने गुरूवार को यहां स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव की चुनौती से पार पाते हुए पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने एक घंटा 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में 60वी रैंकिंग के खिलाड़ी पोपोव पर 13-21 25-23 21-11 से जीत दर्ज की।

सातवें वरीय भारतीय का सामना अब दूसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप ने ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन के वॉकओवर देने से क्वार्टफाइनल में जगह बनायी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय जोड़ी को हालांकि पुरूष युगल में प्रमुद्या कुसुमावर्दना और येरेमिना एरिच योचे याकोब रम्बिटान की इंडोनेशियाई जोड़ी से 19-21 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में अस्मिता चालिहा ने दूसरे दौर में आठवीं वरीय कर्स्टी गिलमोर से 18-21 20-22 से हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की।

बुधवार को सिंधू ने दूसरे दौर में प्रवेश किया था और अब वह तुर्की की नेसिल्हान यिगिट के सामने होंगी।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी ने भी अगले दौर में जगह बनायी। उन्होंने एलिने मुलर और जेंजिरा स्टाडेलमैन की स्थानीय जोड़ी को सीधे सेट में 21-15 21-16 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\