देश की खबरें | श्रीहरि ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया, लेकिन तोक्यो ओलंपिक का ‘ए’ कट हासिल करने से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार तैयाक श्रीहरि नटराज शुक्रवार को इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी के लिये 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक स्पर्धा में ‘ए’ ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय हासिल करने से चूक गये।

नयी दिल्ली, 25 जून भारत के स्टार तैयाक श्रीहरि नटराज शुक्रवार को इटली के रोम में सेटे कोली ट्राफी के लिये 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक स्पर्धा में ‘ए’ ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय हासिल करने से चूक गये।

बेंगलुरू के 20 साल के तैराक ने 53.90 सेकेंड के समय से 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड बेहतर किया। लेकिन यह तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल करने के ‘ए’ समय के लिये काफी नहीं था जो 53.85 सेकेंड है।

एक अन्य भारतीय तैराक अद्वेत पागे ने भी राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उन्होंने अमेरिका के लास एंजिलिस में क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता की पुरूष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 15:23.66 सेकेंड का समय निकाला।

अद्वेत पहले ही 800 मीटर फ्रीस्टाइल में बी क्वालीफिकेशन समय हासिल कर चुके हैं, इस तरह उन्होंने 1500 मीटर में भी ‘बी’ क्वालीफिकेशन कट हासिल किया।

श्रीहरि के लिये ए कट हासिल करने का यह अंतिम मौका था क्योंकि तोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन समय रविवार को खत्म हो रहा है।

हालांकि श्रीहरि ‘यूनिवर्सैलिटी’ स्थान के लिये नामांकित किये जा चुके हैं, वह ओलंपिक में भाग ले सकते हैं, अगर किसी अन्य भारतीय पुरूष तैराक ने खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं किया या फिर उन्हें बी क्वालीफिकेशन समय के आधार पर फिना द्वारा आमंत्रित नहीं किया गया।

साजन प्रकाश ने 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, वह शनिवार को रोम में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वह पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ए क्वालीफिकेशन समय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई