खेल की खबरें | श्रीहरि छठे जबकि लिकिथ और पुरुषों की 4x200 मीटर फ़्रीस्टाइल टीम सातवें स्थान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज एशियाई खेलों में सोमवार को पुरूषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे।

हांगझोउ, 25 सितंबर भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज एशियाई खेलों में सोमवार को पुरूषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे।

लगातार दूसरे दिन फाइनल में उतरने वाले नटराज ने 25.39 सेकंड का समय लिया। अगर वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24.40 सेकंड का समय लेते तो उन्हें कांस्य पदक मिल सकता था।

रविवार को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में भी वह छठे स्थान पर रहे थे।

लिकिथ सेल्वराज पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में 1:01.62 सेकेंड के साथ सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने हीट में 1:01.98 सेकेंड का समय लिया था।

पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही। आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, कुशाग्र रावत और तनिष जॉर्ज मैथ्यू की चौकड़ी ने 7:29.23 सेकेंड का समय लिया। आर्यन ने चारों में सबसे कम 1:51.89 सेकेंड में 200 मीटर की दूरी तय की।

इससे पहले दिन में पूर्व कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), ओलंपियन माना पटेल (महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक), अनिल कुमार एस आनंद (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), देसिंघु धिनिधि (महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल) और हशिका रामचंद्र (महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले) फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू