देश की खबरें | श्रीलंका की नवनिर्वाचित संसद अगले सप्ताह दो प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर करेगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नवनिर्वाचित संसद में अगले सप्ताह दो प्रमुख चर्चा होंगी, जिनमें सरकार के नीति वक्तव्य पर चर्चा भी शामिल है। नवंबर में हुए संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार के तहत यह इस तरह की पहली चर्चा होगी।

कोलंबो, 27 नवंबर श्रीलंका की नवनिर्वाचित संसद में अगले सप्ताह दो प्रमुख चर्चा होंगी, जिनमें सरकार के नीति वक्तव्य पर चर्चा भी शामिल है। नवंबर में हुए संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार के तहत यह इस तरह की पहली चर्चा होगी।

उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा प्रस्तुत सरकार के नीति वक्तव्य पर बहस तीन और चार दिसंबर को होगी, जिसके बाद मतदान होगा।

इसके अतिरिक्त, 2025 के पहले चार महीनों के लिए अंतरिम लेखानुदान पर चर्चा पांच और छह दिसंबर को निर्धारित की गई है, जिसके बाद इसे संसदीय अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

लेखानुदान के बाद 17 फरवरी को 2025 का बजट औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

श्रीलंका की नयी संसद- 1978 के बाद से 10वीं संसद - का पहला सत्र सत्तारूढ़ एनपीपी की भारी जीत के बाद पिछले बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। एनपीपी ने 225 सदस्यीय संसद में 159 सीट जीतकर इतिहास रच दिया था।

राष्ट्रपति दिसानायके ने पिछले सप्ताह नयी संसद के सत्र का उद्घाटन करते हुए अपना नीतिगत वक्तव्य दिया, जहां उनकी एनपीपी को पूर्ण बहुमत प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\