जरुरी जानकारी | श्रीलंका के कृषि मंत्री ने खाद्य सुरक्षा के लिये भारत से मांगी मदद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और खाद्य सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये भारत से मदद मांगी। श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
कोलंबो, एक जून श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और खाद्य सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये भारत से मदद मांगी। श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
पिछले महीने भारत ने श्रीलंका को धान की खेती में किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिये तत्काल 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति का आश्वासन दिया था।
उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि अमरवीरा ने भारतीय उच्चायुक्त बागले से मुलाकात की। दोनों ने खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिये द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर चर्चा की।
सूत्रों ने कहा कि कृषि मंत्री भारत से मिल रही कर्ज सुविधा के तहत रसायनिक उर्वरक प्राप्त करने को लेकर गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अर्थव्यवस्था को हरित बनाने के मकसद से पिछले साल रासायनिक उर्वरकों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इसे फैसले से 50 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ और खाद्यान्न की कमी हुई।
राजपक्षे ने कुछ सप्ताह पहले स्वीकार किया था कि रासायनिक उर्वरक पर पाबंदी तथा 100 प्रतिशत जैविक खाद्य के उपयोग का निर्णय गलत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)