विदेश की खबरें | श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रविवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने मतभेदों को भुला दें और जनहित को ध्यान में रखें।

कोलंबो, एक मई श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रविवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने मतभेदों को भुला दें और जनहित को ध्यान में रखें।

गौरतलब है कि देश इस समय सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और सरकार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की जा रही है।

राजपक्षे ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनता को दिए संदेश में मतभेद भुलाने और जनहित को ध्यान में रखने की बात कही।

इससे एक दिन पहले श्रीलंका की शक्तिशाली बौद्ध धार्मिक संस्था ने चेतावनी दी थी कि अगर गोटबाया के बड़े भाई एवं देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने देश के राजनीतिक और आर्थिक संकट को सुलझाने के लिए अंतरिम सरकार बनाने के वास्ते इस्तीफा नहीं दिया तो लोग सभी नेताओं का बहिष्कार करेंगे।।

गोटाबाया ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने का आमंत्रण देता हूं। आइये राजनीतिक मतभेदों को भूलकर जनहित के लिए संघर्ष में हाथ मिलाएं।’’

इस बीच, डेली मिरर अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने यह कहते हुए इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है कि संसद में उनको बहुमत प्राप्त है। हालांकि, राष्ट्रपति ने उनसे इस्तीफा देने की निजी तौर पर अपील की है।

खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर राष्ट्रपति को सूचित किया है कि वह पद ऐसे समय नहीं छोड़ेंगे, जब वह आर्थिक संकट को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रपति उन्हें हटाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू