विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को बचाया है, जिनका ‘ट्रॉलर’ (मछली पकड़ने वाला जहाज) इंजन में खराबी के बाद बहकर द्वीप देश के उत्तरी तलाईमन्नार जलक्षेत्र में पहुंच गया था।
कोलंबो, एक अगस्त श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को बचाया है, जिनका ‘ट्रॉलर’ (मछली पकड़ने वाला जहाज) इंजन में खराबी के बाद बहकर द्वीप देश के उत्तरी तलाईमन्नार जलक्षेत्र में पहुंच गया था।
‘न्यूज़फर्स्ट’ लंका समाचार पोर्टल ने श्रीलंकाई नौसेना की मीडिया इकाई के हवाले से कहा कि बचाए गए मछुआरों को मानवीय सहायता प्रदान की गई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) पर मछली पकड़ने वाली एक अन्य भारतीय नौका को सौंप दिया गया।
पानी में बहकर उत्तरी तलाईमन्नार पहुंचे भारतीय ‘ट्रॉलर’ को रविवार की सुबह श्रीलंकाई नौसेना के जहाज ‘रणजया’ ने समुद्र में गश्त के दौरान देखा था।
नौसेना ने कहा कि भारतीय मछुआरों का ‘ट्रॉलर’ इंजन में खराबी के कारण श्रीलंकाई जलक्षेत्र की ओर बह गया था।
बयान में कहा गया है कि नौसेना ने तब ‘ट्रॉलर’ में सवार छह भारतीय मछुआरों को बचाया और उन्हें भोजन, पेय तथा अन्य मानवीय सहायता प्रदान की।
नौसेना ने कहा कि पोत ‘रणजया’ ने संकट में फंसे भारतीय ‘ट्रॉलर’ और मछुआरों को आईएमबीएल तक पहुंचाया और उन्हें एक अन्य भारतीय ‘ट्रॉलर’ को सौंप दिया, जिससे उनकी अपने देश में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)